Saturday, March 7, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को...

डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना-कुचामन ज़िले की पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) ने जिले के विभिन्न थानों में तैनात पुलिस कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description
image description

उन्होंने न्यायालयों से प्राप्त सम्मन, जमानती एवं गिरफ्तारी वारंटों की सर्वाधिक और प्रभावी तामील करवाने वाले पाँच कांस्टेबलों को ₹501 का नगद पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

- विज्ञापन -image description

सम्मानित कर्मियों में भीम सिंह (पुलिस थाना मकराना), नरसीराम (पुलिस थाना मकराना), राकेश (पुलिस थाना मारोठ), देशबन्धु (पुलिस थाना नावांशहर) और श्रवण कुमार (पुलिस थाना डीडवाना) शामिल हैं।

इस अवसर पर एसपी ऋचा तोमर ने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है, साथ ही अन्य पुलिसकर्मियों को भी निष्ठा और लगन से कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: 8 माह में हत्या केस का फैसला, दो आरोपियों को उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- दोस्ती और विश्वास की भी की हत्या

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!