Friday, December 12, 2025
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: मंत्री विजयसिंह ने किया महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का...

कुचामन सिटी: मंत्री विजयसिंह ने किया महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का लोकार्पण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में महाराजा अग्रसेन महादेवलाल भोमराजका द्वार का भव्य लोकार्पण समारोह 6 नवम्बर 2025 गुरुवार प्रातः 10:15 बजे आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी एवं भाजपा नागौर देहात जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता एआईआईएमएस जोधपुर के प्रेसिडेंट डॉ. एस.एस. अग्रवाल ने की। द्वार का लोकार्पण विजय सिंह चौधरी द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांव हो या शहर, उनके विकास में भामाशाहों की अहम भूमिका रहती है और जो अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करते हैं, वे समाज के सच्चे प्रेरणास्रोत होते हैं।

समारोह का आयोजन अग्रवाल समाज समिति, अग्रवाल नवयुवक मण्डल और अग्रवाल महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर नन्दकिशोर सांभरवाला, मुरली मनोहर स्नेही, नथमल शेखराजका, आशीष बुड़सूवाला, सौरभ डालुका, हिमांशु मोर, निर्मला खोखरिया, सुनिता मण्डावाला, संगीता पेमजीवाला सहित समाज के अनेक सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

कुचामन के डॉ. भंवरलाल गुगड़ भारत एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!