Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी...

कुचामन पुलिस ने दो वर्ष से फरार चल रहे हत्या के आरोपी दिनेश को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो वर्ष पूर्व सरहद राणासर स्थित मेगा हाईवे पर मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को टक्कर मारकर हत्या करने व एक व्यक्ति को घायल करने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिनेश गावड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

- विज्ञापन -image description
image description

दरअसल यह प्रकरण 28 अगस्त 2023 की रात दर्ज हुआ था। जिसमें मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को स्कॉर्पियो, कैंपर और बोलेरो में आए लोगों ने टक्कर मारकर गिरा दिया था। हादसे में चुन्नीलाल और राजूराम की मौत हो गई थी, जबकि किशनाराम घायल हुआ था।

- विज्ञापन -image description

अबतक 22 आरोपी जेल भेजे

इस मामले में थाना कुचामन शहर में एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। अनुसंधान के दौरान अब तक 22 आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। साथ ही घटना में प्रयुक्त 1 बोलेरो कैंपर, 1 बोलेरो और 2 स्कॉर्पियो वाहन भी बरामद किए जा चुके हैं।

ऋचा तोमर (IPS), पुलिस अधीक्षक जिला डीडवाना-कुचामन के निर्देशन में तथा नेमीचन्द खारिया (RPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर और मुकेश चौधरी (RPS), वृताधिकारी कुचामन शहर के सुपरविजन में विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने लगातार फील्ड इंटेलिजेंस, तकनीकी साक्ष्य और गोपनीय आसूचना पर काम करते हुए आरोपी दिनेश गावड़िया को पकड़ने में सफलता हासिल की।

- Advertisement -ishan

गिरफ्तार आरोपी दिनेश गावड़िया (24) पुत्र स्व. खेमाराम निवासी बेरियों की कोठी (जसराणा) जिला डीडवाना-कुचामन बताया गया है। घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। टीम ने बेहतर सामंजस्य और रणनीति के चलते उसे गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में विशेष रूप से सहयोग देने वाले टीम सदस्यों में हेड कांस्टेबल भंवरलाल, कांस्टेबल कैलाशचंद और कांस्टेबल राजकुमार शामिल रहे।

नावां: दानाराम हत्याकांड में भाई ने दर्ज करवाई FIR, कहा- मेजर गाड़ी में आए बदमाशों ने किया हमला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!