Thursday, April 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन के नए एडिशनल एसपी बने विमल सिंह नेहरा, राज्य में 142...

कुचामन के नए एडिशनल एसपी बने विमल सिंह नेहरा, राज्य में 142 RPS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

राजस्थान सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 142 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (RPS अधिकारियों) के तबादले कर दिए।

- विज्ञापन -image description
image description

जारी आदेशों के तहत डीडवाना-कुचामन जिले में भी बदलाव किए गए हैं।

- विज्ञापन -image description

कुचामन शहर में विमल सिंह नेहरा को नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे इससे पहले पुलिस आयुक्तालय जयपुर में अपराध एवं सतर्कता शाखा में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर कार्यरत थे। वहीं अब तक कुचामन में तैनात रहे नेमीचंद खारिया को परबतसर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

परबतसर में तैनात रहे जिनेन्द्र कुमार जैन का भी स्थानांतरण करते हुए उन्हें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध एवं सतर्कता, अजमेर रेंज भेजा गया है।

- Advertisement -ishan

इसके अलावा नागौर में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लीव रिज़र्व, महानिदेशक पुलिस कार्यालय जयपुर स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह आशाराम चौधरी को नागौर का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

तीन अफसरों को महिला बटालियनों की अतिरिक्त कमान

राज्य सरकार ने महिला सुरक्षा को सुदृढ़ करने और नवगठित महिला बटालियनों की प्रभावी कमान को लेकर भी अहम जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। तीन अधिकारियों को महिला बटालियनों में डिप्टी कमांडेंट का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है, जिसे वे अगले आदेश तक संभालेंगे। जोधपुर में प्रथम बटालियन आरएसी के डिप्टी कमांडेंट राजीव कुमार परिहार को अमृता देवी महिला बटालियन, बाड़मेर की अतिरिक्त कमान दी गई है। अजमेर स्थित हाडीरानी महिला बटालियन की डिप्टी कमांडेंट प्रीति कांकाणी को पदमिनी महिला बटालियन, सीकर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

वहीं जयपुर में केंद्रीय भंडार पुलिस मुख्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत यशपाल त्रिपाठी को कालीबाई महिला बटालियन, अलवर की जिम्मेदारी भी प्रदान की गई है।

अधिकारियों के तबादलों की पूरी सूची – PDF

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!