Sunday, May 3, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पुलिस ने 32.400 किलो डोडा चूरा व ट्रक किया जब्त, आरोपी...

कुचामन पुलिस ने 32.400 किलो डोडा चूरा व ट्रक किया जब्त, आरोपी गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 32 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने परिवहन में प्रयुक्त ट्रक ट्रेलर को भी कब्जे में लिया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) और वृताधिकारी मुकेश चौधरी (RPS) के सुपरविजन में पुलिस थाना कुचामन सिटी द्वारा की गई। टीम का नेतृत्व कार्यवाहक थानाधिकारी नन्दलाल रिणवा ने किया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – दिनांक 13.11.2025 को कार्यवाहक थानाधिकारी नन्दलाल पुलिस जाप्ते के साथ गश्त के दौरान अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु सरहद आनंदपुरा क्षेत्र में मौजूद थे। इस दौरान एक ट्रक ट्रेलर नंबर RJ-27-GE-5199 को संदिग्ध मानकर रोका और चैकिंग की गई।

चैकिंग में ट्रेलर के अंदर 32 किलो 400 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा पाया गया। जिस पर पुलिस ने मौके पर ही डोडा चूरा व ट्रक ट्रेलर को जब्त कर आरोपी लक्ष्मणराम (40) पुत्र मानाराम निवासी सुरतपुरा थाना चितावा जिला डीडवाना-कुचामन को गिरफ्तार किया।

- Advertisement -ishan

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच थानाधिकारी मौलासर जितेंद्र सिंह उप निरीक्षक द्वारा शुरू कर दी है।

कार्रवाई में कार्यवाहक थानाधिकारी नन्दलाल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम में रघुराज सिंह सउनि, किशनलाल (हैड कांस्टेबल), देवलाल (कांस्टेबल), धर्मसिंह (कांस्टेबल) और हंसराज (कांस्टेबल) शामिल रहे। कार्रवाई में कांस्टेबल हंसराज का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।

कुचामन: व्यापारी हत्याकांड केस में रोहित गोदारा गैंग का सदस्य गिरफ्तार, 19 नवंबर तक रिमांड पर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!