Friday, May 15, 2026
Homeनावां शहरनावां: नवरात्रि महोत्सव का हुआ समापन, 2100 दीपकों से जगमगाया मंदिर परिसर

नावां: नवरात्रि महोत्सव का हुआ समापन, 2100 दीपकों से जगमगाया मंदिर परिसर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में मां शाकांभरी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित नौ दिवसीय नवरात्रि महोत्सव का भव्य समापन भक्ति और उत्साह के माहौल में हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

समापन अवसर पर आयोजित महाआरती में महिलाओं ने 2100 दीपक प्रज्वलित कर माता रानी की आराधना की, जिससे पूरा मंदिर परिसर दीपमालिका की अद्भुत छटा से जगमगा उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

- विज्ञापन -image description

महोत्सव की शुरुआत 22 सितंबर को हुई थी और यह कार्यक्रम लगातार दस दिनों तक चला। अंतिम दिन विशेष आरती 2100 दीपकों से संपन्न की गई। इस अवसर पर बेस्ट डांडिया जोड़ी, बेस्ट डांडिया ग्रुप सहित महोत्सव के दौरान निरंतर सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, भामाशाहों को माता रानी का दुपट्टा पहनाकर और उन्हें मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन शाम को गरबा-डांडिया का आयोजन हुआ, जिसमें नगर ही नहीं बल्कि आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल हुए। पूरे नौ दिनों तक भक्तगण माता रानी के भजनों और डांडिया की धुनों पर झूमते रहे।

- Advertisement -ishan

समापन समारोह में मंडल के सदस्य गुलाब चंद माली, तेजराज कुमावत, ओमप्रकाश शर्मा, नितेश सैनी, महेंद्र पारीक, मोनू सैनी, सुरेश खोखर, सुरेश सैनी, महेश यादव, महावीर जांगिड़, नवीन सोनी और सतीश जांगिड़ मौजूद रहे। सभी ने महाआरती में भाग लेकर मां शाकांभरी से क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!