Friday, May 8, 2026
Homeपरबतसरजल संसाधन मंत्री का परबतसर दौरा, पीर जी का नाका बांध का...

जल संसाधन मंत्री का परबतसर दौरा, पीर जी का नाका बांध का किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

परबतसर. जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत शनिवार को परबतसर दौरे पर रहे, जहां उन्होंने पीर जी का नाका बांध का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description
image description

मंत्री रावत ने बांध के उचित रखरखाव और सुदृढ़ीकरण के निर्देश देते हुए संबंधित अधिकारियों को सर्वे कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए।

- विज्ञापन -image description

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून में अच्छी वर्षा हुई है, जिससे प्रदेश के अधिकांश बांध ओवरफ्लो हुए हैं। इससे किसानों को आगामी रबी सीजन में सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध रहेगा।

- Advertisement -ishan

अधिशाषी अभियंता ने मंत्री को पीर जी का नाका बांध के कैचमेंट एरिया, भराव क्षमता और जल उपलब्धता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मंत्री रावत ने इस अवसर पर बांध की पाल पर पौधारोपण भी किया।

इस मौके पर पूर्व विधायक मान सिंह किनसरिया, उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान, जल संसाधन विभाग के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में सात आरोपियों को 7 दिन की पुलिस रिमांड

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!