कुचामन सिटी. जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट परिवार द्वारा आज बीमार, लाचार, कीड़े लगे और कमर टूट चुके आवारा डॉग्स को रेस्क्यू कर शेल्टर हाउस में लाकर उनका इलाज करवाया गया।


समिति द्वारा बताया गया कि जो डॉग्स इलाज से स्वस्थ हो रहे हैं, उन्हें रेबीज के टीके लगवाकर वापस उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है।

समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्यों से मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि बेजुबान डॉग्स से करुणा रखें और उन्हें खाने के लिए गर्म रोटी चूर कर खिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि डॉग्स को बिस्किट और मीठा न दें, क्योंकि मीठे से उनमें कई बीमारियां पनपती हैं।
वर्तमान में शेल्टर हाउस में 25 डॉग्स रह रहे हैं, जिनके खाने-पीने, इलाज और देखभाल का पूरा खर्च जीव दया सेवा समिति परिवार द्वारा वहन किया जा रहा है।

समिति सचिव प्रदीप काला ने बताया कि जीव दया सेवा समिति द्वारा प्रतिदिन अनेक सेवा कार्य दानदाताओं के सहयोग से किए जा रहे हैं। आज राकेश कुमार कार्तिक कोमल दवे परिवार ने स्वर्गीय सुरेन्द्र बाबूजी की पुण्य स्मृति में शेल्टर हाउस में डॉग्स को चावल एवं रोटी खिलाकर सेवा कार्य में योगदान दिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, पत्रकार विमल पारीक, जीव मित्र सुरेश गौड़, जीव मित्र डॉ. प्रकाश टेलर, जीव मित्र कार्तिक दवे, जीव मित्र कृष्णा दीदी, जीव मित्र जीवन सिंह राठौड़, जीव मित्र राजकुमार झांझरी खारड़िया, जीव मित्र सुरेश शर्मा पलाड़ा, गौशाला त्रिशंगिया अध्यक्ष रामदेव शर्मा, बाबूलाल जांगिड़, कोमल दवे और कंपाउंडर नेमीचंद उपस्थित रहे और सहयोग प्रदान किया।
कुचामन सिटी: RUIDP के जागरूकता कार्यक्रम में श्रमिकों ने ली सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करने की शपथ






