Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: एडीजी क्राइम दिनेश एम.एम. ने रुलानिया परिवार से की मुलाकात,...

कुचामन सिटी: एडीजी क्राइम दिनेश एम.एम. ने रुलानिया परिवार से की मुलाकात, बोले- जल्द होगा खुलासा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. व्यापारी रमेश रुलानिया हत्याकांड को लेकर गुरुवार दोपहर एडीजी क्राइम दिनेश एम.एम. कुचामन पहुंचे। उन्होंने अजमेर रेंज आईजी राजेंद्र कुमार, डीडवाना-कुचामन एसपी ऋचा तोमर, एएसपी नेमीचंद सहित जिले के आला अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की और अब तक की कार्रवाई की समीक्षा ली।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

एडीजी ने बताया कि आईजी और एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी गई है। जिन-जिन लोगों पर पुलिस को शक है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि “जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।”

- विज्ञापन -image description

दिनेश एम.एम. ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने हत्या में सहयोग किया, मदद की या किसी भी प्रकार की जानकारी छिपाई, उन सभी को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जांच टीमें लगातार काम कर रही हैं, कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और टीम को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एजीटीएफ, एसओजी और एटीएस की टीमें भी लगातार प्रयासरत हैं।

- Advertisement -ishan

एडीजी ने यह चेतावनी भी दी कि जो लोग सोशल मीडिया पर आरोपियों को फॉलो करते हैं या हीरो बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी।

इसके बाद एडीजी दिनेश एम.एम. पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल जिम पहुंचे, जहां मंगलवार सुबह व्यापारी रमेश रुलानिया की गोली मारकर हत्या की गई थी। उन्होंने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया और जांच से जुड़ी जानकारी ली।

घटनास्थल से लौटकर एडीजी मृतक व्यापारी के निवास पर पहुंचे और परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बेटे पंकज रुलानिया सहित परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एडीजी के साथ इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री विजय सिंह चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने भी मामले की गंभीरता पर चर्चा करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

नाबालिग अपहरण मामले में एडीजी से मुलाकात।

कुमावत समाज ने सौंपा ज्ञापन

इस दौरान कुमावत समाज के प्रतिनिधिमंडल ने भी एडीजी से मुलाकात की। समाज के लोगों ने 27 अगस्त को अपहृत नाबालिग बालिका उर्मिला कुमावत को जल्द बरामद करने की मांग की और इस संबंध में एडीजी को ज्ञापन सौंपा।

कुचामन सिटी: नरैना में हथियार बरामद, आरोपियों के नजदीक है पुलिस

कुचामन: रमेश रूलानिया हत्याकांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, वीरेंद्र चारण ने किया खुलासा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments