कुचामन सिटी. पांचवा रोड़ स्थित समरिया सागर बालाजी गौशाला गौ सेवा समिति द्वारा 30 अक्टूबर 2025 को गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।


यह पावन पर्व बालमुकुंदाचार्य महाराज (दक्षिणमुखी बालाजी धाम, हाथौज, जयपुर) के सानिध्य में सम्पन्न होगा।

महोत्सव कार्यक्रम के तहत प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्ज्वलन और गौ पूजन, 11:15 बजे धर्म सभा व स्वागत समारोह तथा 11:30 बजे गौ-माताओं के लिए छप्पन भोग (अन्नकुट) के साथ महाआरती और प्रसादी वितरण किया जाएगा।
अध्यक्षता की गरिमा राज्य मंत्री राजस्व, उपनिवेशक एवं सैनिक कल्याण विभाग विजय सिंह चौधरी द्वारा संभाली जाएगी। मुख्य अतिथि होंगे महावीर प्रसाद मूंदड़ा, भंवरसिंह भवाद और अर्जुनराम कड़वा।

विशेष आयोजन के रूप में गौ-माताओं के लिए छप्पन भोग का आयोजन स्व. भंवरीदेवी की पावन स्मृति में अलकादेवी मोर द्वारा किया जाएगा।
गौ सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर लाल कड़वा, मंत्री मनोज जोशी और कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे सपरिवार पधारकर गौ माता की महाआरती, प्रवचन और भजन-कीर्तन का धर्म लाभ प्राप्त करें।
कुचामन में 2552वें भगवान महावीर निर्वाण महोत्सव और सामूहिक स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन






