Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: माहेश्वरी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

कुचामन सिटी: माहेश्वरी समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. माहेश्वरी समाज का दीपावली स्नेह मिलन सरला बिरला कल्याण मंडप में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बनवारी लाल फ़लोड भावता रहे।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कार्यक्रम अध्यक्ष माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष मोहन प्रकाश मालपानी, विशिष्ट अतिथि महिला मंडल अध्यक्ष आशा झवर तथा युवा संगठन अध्यक्ष गोविंद माँधनिया रहे।

- विज्ञापन -image description

समारोह में 1981 में स्थापित माहेश्वरी युवा संगठन कुचामन सिटी के सभी पूर्व अध्यक्ष एवं सचिव मोहन प्रकाश मालपानी, सुरेश तोषनीवाल, हरिप्रसाद झवर, गोपाल लड़ा, रंगनाथ काबरा, रविकांत काबरा, रविशंकर साबू, सुरेशचंद्र झवर, राधेश्याम झवर, सूरज तोषनीवाल, रामावतार तापड़िया, अशोक कोठारी, मुकेश, नरेंद्र परवाल, वेणुगोपाल मालपानी, सुशील काबरा, द्वारका प्रसाद तापड़िया, महेश कोठारी, सुमित काबरा, सुमित सोमानी, अंकित सारदा, गोविंद माँधनिया, विष्णुगोपाल मालू को दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा विगत 44 वर्षों में सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में किए गए कार्यों की संक्षिप्त जानकारी भी दी गई।

इसके पश्चात दीपावली के अवसर पर आयोजित लक्की ड्रा निकाला गया। लक्की ड्रा का प्रथम पुरस्कार सुंदरलाल कासट, द्वितीय पुरस्कार सत्यनारायण काबरा एवं श्याम सुंदर मंत्री को मिला।

इसी कड़ी में तृतीय पुरस्कार श्रीकांत माँधनिया, ताराचंद लड़ा, जगदीश नारायण सोनी को मिला, जबकि चतुर्थ पुरस्कार मुकेश कोठारी, महेश काबरा, सत्यनारायण गट्टाणी एवं संदीप सोनी को मिला।

सभा सचिव संपत सोमानी ने अपने स्वागत भाषण में सभी समाज बंधुओं, महिलाओं, युवा साथियों और बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मंच संचालन कमल तोषनीवाल और सुरेश झवर ने किया।
कार्यक्रम के पश्चात सामूहिक भोज के साथ समारोह का समापन किया गया।

कार्यक्रम के संचालन में माहेश्वरी युवा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा।

कुचामन सिटी में गोपाष्टमी महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे मंत्री विजयसिंह, पधारेंगे बालमुकुंदाचार्य महाराज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments