कुचामन सिटी. बालाजी नगर पारीक कॉलोनी में नवरात्रा आयोजन समिति द्वारा आयोजित 20वें विशाल नवरात्रा महोत्सव के नवें दिन नवदुर्गा स्वरुप की भव्य प्रस्तुति हुई।


गुंजन चारण, गर्विता कुमावत, परी चारण, पाखी कुमावत, चेतना कुमावत, मोनिका शर्मा, ज्योति, मानसी एवं टीम ने देवी के स्वरुपों का जीवंत दर्शन करवाया।

इस दौरान तपस्वी पारीक व देवेश शर्मा ने महिषासुर और रक्तबीज की भूमिका निभाई। नवदुर्गा स्वरुपों द्वारा जब महिषासुर का वध किया गया तो पूरा पंडाल माता रानी के जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
नवदुर्गा स्वरुप की इस प्रस्तुति पर अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र सिंह चारण और ठेकेदार त्रिलोकचंद कुमावत ने बालिकाओं को पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में आयोजन समिति के अर्जुनराम चौधरी, बजरंगलाल पारीक, रामचंद्र कुमावत, मुकेश कुमावत, बींजाराम कुमावत, बजरंगदास स्वामी, सुभाष जांगिड़, धर्मपाल घोडेला, महेश अग्रवाल, लालाराम कुमावत, राजाराम प्रजापत, सेवानिवृत्त व्याख्याता कमल किशोर गौड़, रूप सिंह राजपुरोहित, गंगासिंह चौहान, रमेशचंद्र कुमावत, प्यारेलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।






