Friday, May 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में भाजपा ने मनाया महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का...

कुचामन में भाजपा ने मनाया महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री का जन्मोत्सव

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय में मनाई गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी राजाराम प्रजापत ने महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त करते हुए बताया कि अहिंसा, स्वदेशी तथा ‘अंग्रेज़ों भारत छोड़ो’ जैसे आंदोलनों के द्वारा भारत में एक नए सूर्य का उदय हुआ और राष्ट्र स्वतंत्र हुआ।

- विज्ञापन -image description

वरिष्ठ कार्यकर्ता नथमल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री के जीवन मूल्यों पर विचार रखते हुए कहा कि वे भारत माता के सच्चे सपूत थे। अभाव में जीवन की शुरुआत करने वाले लाल बहादुर शास्त्री ने नैतिक मूल्यों, सरलता, सादगी और “राष्ट्र प्रथम” की सीख दी। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने लाहौर तक कब्जा कर लिया था। जब देश पर अन्न संकट आया, तब उन्होंने बड़ी सूझबूझ से राष्ट्र को उस संकट से निकाला और “जय जवान – जय किसान” का नारा देकर एक नए अध्याय की शुरुआत की।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गट्टाणी, शहर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, जिला महामंत्री देवीलाल दादरवाल, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम प्रजापत, पूर्व सभापति सुरेश सिखवाल, पार्षद खेताराम सिसोदिया, पार्षद भागीरथ कुमावत, तुलसीराम कुमावत, जिला पदाधिकारी रक्षेंद्र ओझा, अनंत तिवाड़ी, उपाध्यक्ष किशन गुर्जर, संदीप जैन, आनंद व्यास, चंद्र प्रकाश शर्मा, श्याम चंदेलिया, महेश खोखरिया, मनोहर चावला, भंवरलाल चावला, मुकेश कुमावत, अविनाश राजोरिया सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!