Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में फरार आरोपियों पर 1 लाख का...

कुचामन सिटी: रमेश रूलानिया हत्याकांड में फरार आरोपियों पर 1 लाख का इनाम, एडीजी दिनेश एमएन ने की घोषणा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में रमेश रूलानिया हत्याकांड के मामले में राजस्थान पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा दिनेश एमएन ने चार प्रमुख फरार अभियुक्तों की सूचना या गिरफ्तारी पर इनाम राशि बढ़ाकर प्रत्येक पर ₹1 लाख कर दी है।

- विज्ञापन -image description
image description

पहले इस मामले में डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर द्वारा चारों फरार आरोपियों पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था। अब अतिरिक्त महानिदेशक अपराध शाखा, दिनेश एमएन ने इनाम राशि बढ़ाकर प्रत्येक अभियुक्त पर ₹1 लाख कर दी है।

- विज्ञापन -image description

अधिकारियों का कहना है कि इससे जनता को आरोपियों की सूचना देने या गिरफ्तारी में मदद करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी।

चारों फरार अभियुक्त –

  • गणपत गुर्जर पुत्र भंवरलाल बोरावड़ थाना मकराना
  • धर्मेन्द्र गुर्जर पुत्र देवराज अजमेर
  • जुब्बेर अहमद पुत्र यूसुफ बोरावड़ थाना मकराना
  • महेश गुर्जर पुत्र पन्नाराम काला डूगरी बोरावड़ मकराना

बता दें कि 7 अक्टूबर की सुबह रमेश रूलानिया की जिम में हत्या कर दी गई थी। इस वारदात की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली थी। हत्या के 8 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन चारों अभियुक्त अभी भी फरार हैं।

- Advertisement -ishan

रमेश रूलानिया हत्याकांड से जुड़ीं खबरें –

कुचामन सिटी में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, जेके प्लाजा के दो फ्लोर सीज

कुचामन सिटी क्षेत्र के व्यापारी के पास फिर आया वीरेंद्र का कॉल, बोला– खर्चे की व्यवस्था कर

कुचामन: रमेश रूलानिया हत्याकांड में सात आरोपियों का भरे बाजार में जुलूस, पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के लगे नारे

कुचामन सिटी: एडीजी क्राइम दिनेश एम.एम. ने रुलानिया परिवार से की मुलाकात, बोले- जल्द होगा खुलासा

कुचामन में हनुमान बेनीवाल ने मंत्री विजय सिंह को फटकारा, बोले- लॉरेंस-रोहित को यहां लाओ, धरना समाप्त नहीं होगा

कुचामन सिटी: होंडा एजेंसी संचालक हत्याकांड, सीसीटीवी फुटेज – गोली मारते ही व्यापारी की चीख सुन लोग घबराकर भागे

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!