कुचामन शहर के स्टेशन रोड स्थित आदर्श महाविद्यालय के छात्र महेन्द्र ने महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एम.डी.एस.यू.) द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।


प्रतियोगिता में महेन्द्र ने अपनी दमखम, तकनीक और खेल भावना से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता से लौटने पर महेन्द्र का आदर्श महाविद्यालय पहुंचने पर संस्था प्रबंधक निदेशक डॉ. राजाराम प्रबंधक, निदेशक योगेश कुमार जाखड़ एवं महाविद्यालय सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने महेन्द्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

डॉ. राजाराम प्रबंधक ने कहा कि महेन्द्र की यह उपलब्धि न केवल महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत भी है। निदेशक योगेश कुमार जाखड़ ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विद्यार्थी संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं।
इस अवसर पर व्याख्याता सुमन चौधरी, इन्द्रा बुगालिया, निशिकांत छींपा, मुकेश कुमार ढाका, विजयसागर, टीकमचंद शर्मा, स्वरूप कंवर, मुकेश सुथार, लिछमा चाहर, राजुदेवी, कैलाश आदि उपस्थित रहे।

कुचामन सिटी में भारतीय रेलवे ने बलजीत प्रधान को किया पेनल अधिवक्ता नियुक्त






