Thursday, May 28, 2026
Homeनावां शहरनावां: शिविर में दिव्यांगजन को राहत, 46 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर 29...

नावां: शिविर में दिव्यांगजन को राहत, 46 लोगों का रजिस्ट्रेशन कर 29 को दिए प्रमाण पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के तहसील कार्यालय के सामने अंबेडकर भवन में गुरुवार को चिकित्सा विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को राहत प्रदान करने के लिए प्रमाण पत्र बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शिविर में 46 दिव्यांगजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। जिनमें से 29 लोगों के कार्ड बनाए गए और 7 को जांच के लिए उच्च संस्थान पर भेजा गया। नावां उपखंड मुख्यालय सहित आस पास के क्षेत्र के विकलांग मरीज को राहत प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर के निर्देशों पर विकलांग प्रमाण पत्र जारी करने हेतु शिविर आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description

शिविर में पालिका प्रशासन की ओर से विकलांग लोगों के लिए छाया पानी सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई। अंबेडकर भवन में शुक्रवार को भी सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी सौरभ जैन ने बताया कि नावां क्षेत्र के जो भी दिव्यांगजन है जिनका अभी तक चिकित्सकीय विकलांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। वे शुक्रवार को इस शिविर में अपना विकलांग प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

- Advertisement -ishan

शिविर में जो भी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए आए उनको सबसे पहले ई मित्र पर स्वावलंबन पोर्टल पर सभी डॉक्यूमेंट ऑनलाइन करवाना होगा। इसके साथ ही शिविर में आधार कार्ड, जन आधार कार्ड, ऑनलाइन की रसीद की दो कॉपी और एक फोटो साथ लेकर आना है।

परबतसर: मकराना आ रही ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक, नर्सिंग छात्रा ने बचाई जान

परबतसर: किश्तें जमा नहीं कराने पर कुचामन निवासी राजू गिरफ्तार

कुचामन सिटी: संगीता मौत मामले में चितावा थाने के बाहर धरने पर लाठीचार्ज, ग्रामीणों में आक्रोश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!