डीडवाना-कुचामन जिले की पुलिस ने सिंडिकेट साइबर गैंग के मुख्य सरगना धनेश कुमार उर्फ दिनेश रणवां को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इसी प्रकरण में 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, सिम कार्ड, नकदी और अवैध हथियार भी बरामद किए थे।

दिनांक 24 अगस्त 2025 को पुलिस अधीक्षक डीडवाना-कुचामन ऋचा तोमर (आई.पी.एस) के निर्देश पर वृताधिकारी धरम पूनिया के नेतृत्व में पुलिस थाना मौलासर की टीम को कार्रवाई हेतु रवाना किया गया।
फील्ड इंटेलिजेंस से सूचना मिली कि शिवपाल सिंह और उसके साथी पीपला का बास, तलाई स्थित सरकारी विद्यालय के पास एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो में बैठकर साइबर….पूरी खबर पढ़ें – डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे गैंग के सरगना धनेश कुमार उर्फ दिनेश रणवां के लिए काम करते थे। इस पर साइबर सेल डीडवाना, पुलिस थाना मौलासर और डीएसटी टीम ने लगातार आसूचना संकलन और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद धनेश कुमार (24) उर्फ दिनेश रणवां पुत्र केसाराम निवासी पीपला का बास थाना मौलासर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है। साइबर अपराधियों के विरुद्ध “जीरो टॉलरेंस नीति” के तहत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
सिंडिकेट साइबर गैंग का सदस्य कुचामन निवासी साहिल भाटी गिरफ्तार






