Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: स्कूल बस बिना परमिट के चलाने पर आरटीओ ने की...

कुचामन सिटी: स्कूल बस बिना परमिट के चलाने पर आरटीओ ने की कार्रवाई, वाहन सीज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. समर्पक पोर्टल पर प्राप्त शिकायत के आधार पर आज शहर के पुराने बस स्टैंड से एक स्कूल बस को बिना परमिट के चलाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए सीज कर लिया गया।

- विज्ञापन -image description

जानकारी के अनुसार – यह बस केवल स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि कुचामन से रेनवाल तक यात्रियों के लिए भी प्रयोग में लाई जा रही थी। शिकायत मिलने पर आरटीओ मनोज शर्मा और आरटीओ गणपत गुर्जर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया।

- विज्ञापन -image description

अधिकारियों का कहना है कि बस बाल वाहिनी परमिट वाली थी और स्टेज कैरेज के रूप में चल रही थी, इसलिए इसे सीज किया गया।

सीज की गई बस को शहर के पुलिस थाने में सुरक्षित रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमों का पालन अनिवार्य है।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी में ऐसी कई स्कूल बसें हैं, जिनकी खस्ता हालत है और कई सालों से स्कूल उन्हें चला रहे हैं, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बन चुकी हैं। ऐसे में उन पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी हो जाता है।

कुचामन सिटी: भाजपा नेताओं की अनदेखी से नगर परिषद आयुक्त एपीओ, सचिव ने संभाला कार्यभार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments