Sunday, April 19, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: संस्कार स्कूल का विरोध प्रदर्शन, खो-खो प्रतियोगिता में रेफरी पर...

कुचामन सिटी: संस्कार स्कूल का विरोध प्रदर्शन, खो-खो प्रतियोगिता में रेफरी पर पक्षपात का आरोप

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। शहर की अर्जुन स्मार्ट स्कूल में चल रही 69वीं 14 वर्षीय जिला खो-खो प्रतियोगिता में बड़ा विवाद सामने आया है। संस्कार स्कूल मीठड़ी की टीम ने आरोप लगाया है कि प्रतियोगिता के दौरान मैच रेफरी ने खुलेआम पक्षपात किया और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मेहगांव की टीम का पक्ष लिया।

- विज्ञापन -image description
image description

संस्कार स्कूल द्वारा आयोजक समिति को लिखित शिकायत भेजी गई है। पत्र में आरोप लगाया गया कि मैच शुरू होने से पहले ही रेफरी ने मेहगांव की टीम से कहा कि “आप तो 2 कोल्ड ड्रिंक मंगा लो, मैच तो आपको ही जिताएंगे।” इस बात से संस्कार स्कूल के खिलाड़ियों का मनोबल गिरा।

- विज्ञापन -image description

शिकायत में उल्लेख किया गया कि खेल के सात मिनट को घटाकर केवल छह मिनट में ही समाप्त कर दिया गया। रेफरी ने मेहगांव टीम की गलतियों को नजरअंदाज किया, जबकि संस्कार स्कूल की टीम पर लगातार फाउल दिए। इतना ही नहीं, विरोधी टीम का कोच खेल भावना के विपरीत जाकर कोर्ट के अंदर घुसा और संस्कार स्कूल की बच्चियों को जबरदस्ती बाहर खींचने लगा।

जब इस पर टीम ने आपत्ति जताई तो रेफरी ने कथित तौर पर कहा कि “आपकी क्या औकात है, मैं अपनी मर्जी से खिलाऊंगा।”

विरोध करने पर टीम प्रभारी रजनी सैन पर दबाव डाला गया और उनसे जबरन साइन कराने की कोशिश की गई। शिकायत में यह भी कहा गया है कि रेफरी ने धमकी दी कि अगर साइन नहीं किए तो स्कूल का ताला लगाकर नोटिस भेज दिया जाएगा।

- Advertisement -ishan

घटना के बाद संस्कार स्कूल के विद्यार्थी और खिलाड़ी ग्राउंड पर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए।

नावां: मारोठ में मंत्री विजयसिंह ने किया 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!