Wednesday, June 10, 2026
Homeनावां शहरनावां में 15 अगस्त विवाद पर एसडीएम-ईओ को क्लीन चिट, पालिकाध्यक्ष के...

नावां में 15 अगस्त विवाद पर एसडीएम-ईओ को क्लीन चिट, पालिकाध्यक्ष के आरोप खारिज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां। 15 अगस्त के झंडारोहण कार्यक्रम को लेकर उठे विवाद पर एडीएम डीडवाना महेंद्र मीणा की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस रिपोर्ट में उपखण्ड अधिकारी दिव्या सोनी और अधिशाषी अधिकारी मनीषा चौधरी को क्लीन चिट दी गई है, जबकि नगरपालिका अध्यक्ष सायरी देवी के आरोपों को पूरी तरह निराधार करार दिया गया है।

- विज्ञापन -image description

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पालिकाध्यक्ष सायरी गांधी ने आरोप लगाया था कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया और उनके नाम को प्रशस्ति पत्रों में शामिल नहीं किया गया। साथ ही ईओ को दबाव में अतिरिक्त चार्ज देने की बात कही गई। उनका कहना था कि उन्हें कार्यक्रम से दूर रखा गया और उनके पहुंचने से पहले ही एसडीएम ने ध्वजारोहण कर दिया। इन आरोपों पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जांच की। खबर – नावां नगर पालिका अध्यक्ष की जगह एसडीएम ने किया ध्वजारोहण, अब एपीओ की उठी मांग

अतिरिक्त जिला कलक्टर को अधिशाषी अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि किसी भी कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष के साथ अनुसूचित जाति की महिला होने के आधार पर न तो कोई भेदभाव किया गया और न ही उनका अपमान किया गया है।

- Advertisement -ishan

रिपोर्ट में यह भी स्पष्ट किया गया कि स्वयं अधिशाषी अधिकारी एक अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला अधिकारी हैं।

जांच के दौरान एडीएम महेंद्र मीणा ने पालिकाध्यक्ष सायरी गांधी के ज्ञापन, एसडीएम और ईओ की रिपोर्ट तथा नगरपालिका कार्मिक और पार्षदों के बयान का अवलोकन किया।

रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि पालिकाध्यक्ष को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बुलावा भेजा गया था। उन्हें दूरसंचार के माध्यम से और नगरपालिका कर्मचारी द्वारा उनके निजी आवास पर भी आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुईं। इसी कारण पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगरपालिका कार्यालय में ही झंडारोहण किया गया। प्रशस्ति पत्रों के मामले में भी जांच में यह तथ्य सामने आया कि पूरे जिले में उपखंड स्तर पर एक ही प्रारूप अपनाया गया था और इसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हुई। वहीं ईओ को अतिरिक्त चार्ज राज्य सरकार के आदेशानुसार ही दिया गया था और इसमें किसी तरह का बाहरी प्रभाव शामिल नहीं था।

यह रिपोर्ट आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को प्रेषित कर दी गई है।

नावां नगरपालिका अध्यक्ष शायरी देवी मेघवाल ने दिया इस्तीफा

नावां पालिकाध्यक्ष का इस्तीफा या दबाव की राजनीति, पढ़ें इस्तीफे की फ्लैशबैक स्टोरी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!