कुचामन सिटी. 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (17/19 वर्ष छात्र-छात्रा वर्ग) का समापन समारोह आज बड़े ही उत्साहपूर्ण माहौल में पीएमश्री राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी में आयोजित हुआ।


इस प्रतियोगिता में जिलेभर से विभिन्न विद्यालयों की 35 टीमों ने भाग लिया और शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने उम्दा जोश और खेल भावना के साथ मुकाबले खेले, वहीं दर्शकों ने खेल का भरपूर आनंद लिया।

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किए गए। शारीरिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि खिलाड़ियों से राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता में भी डीडवाना-कुचामन जिले के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता संयोजक मंजू चौधरी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं और खेल भावना को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम में राम काबरा, भगवती प्रसाद, सुरेश दादरवाल, पवन कुमावत, दयाराम, नेमाराम, रामस्वरूप चौधरी, भागचन्द स्वामी, कविता चौधरी, मनीता गुर्जर, टंवर सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कुचामन सिटी: आसपुरा जिला स्तरीय जिमनास्टिक में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम






