Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, तापमान में आई...

कुचामन सिटी में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, तापमान में आई गिरावट

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. शहर में आज सोमवार सुबह से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। पिछले कुछ दिनों से बारिश थम सी गई थी, लेकिन मौसम ने फिर करवट ली है। सुबह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

फिलहाल कुचामन सिटी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो दोपहर तक बढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि सितम्बर माह से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसी क्रम में डीडवाना-कुचामन जिले के नावा, मकराना और डीडवाना में भी आज सुबह से बारिश का दौर शुरू हो गया।

- विज्ञापन -image description

मौसम विभाग के अनुसार – पूर्वी राजस्थान के कई भागों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। अधिकांश स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश और कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि सितंबर माह में राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं।

डीडवाना – कुचामन में कलक्टर साहब की छुट्टी का फरमान निकलते ही बारिश का विराम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!