Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना का दौरा

कुचामन सिटी में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना का दौरा

निर्माणाधीन छात्रावास का किया निरीक्षण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष (राज्य मंत्री) ओमप्रकाश भडाना मंगलवार को कुचामन के दौरे पर रहे।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष भडाना ने कुचामन में निर्माणाधीन राजकीय देवनारायण आवासीय विद्यालय के भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान उन्होंने उपयोग में आ रही सामग्री की जांच की एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से जिलाधिकारी जयपाल सिंह को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने, कनिष्ठ अभियंता को निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री/कार्य की गुणवत्ता जाँच और दैनिक निगरानी में सक्रिय रहने हेतु पाबंद किया।

- Advertisement -ishan

इस दौरान सहायक लेखा अधिकारी घनश्याम चौधरी, विभागीय छात्रावास अधीक्षक केसाराम गुर्जर और महिपाल गावड़िया भी मौजूद रहे। इसके साथ ही राजेश गुर्जर, प्रधान प्रतिनिधि पंचायत समिति नावां, बजरंग लाल गुर्जर पूर्व सरपंच नारायणपुरा, राजाराम प्रजापत और गुर्जर समाज के कई गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!