Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: भाजपा नेताओं की अनदेखी से नगर परिषद आयुक्त एपीओ, सचिव...

कुचामन सिटी: भाजपा नेताओं की अनदेखी से नगर परिषद आयुक्त एपीओ, सचिव ने संभाला कार्यभार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान सरकार स्वायत्त शासन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नगर परिषद कुचामन सिटी के आयुक्त देवीलाल बोचल्या को एपीओ कर दिया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार उन्हें मुख्यालय से तुरन्त प्रभाव से आदेशों की प्रतीक्षा में निदेशालय, जयपुर में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।

- विज्ञापन -image description

साथ ही नगर परिषद कुचामन सिटी के सचिव शिकेश कांकरिया को उनके पद के साथ-साथ आयुक्त नगर परिषद कुचामन सिटी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका नावा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि कुचामन सिटी में पहली बार सचिव की नियुक्ति हाल ही में हुई थी और अब उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।

सचिव शिखेश कांकरिया ने आज सोमवार को आयुक्त का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ किया जाएगा, विकास कार्यों को गति प्रदान की जाएगी और लटके हुए अधूरे कार्य पूरे किए जाएंगे।

- Advertisement -ishan

प्रेस कांफ्रेंस में नेता प्रतिपक्ष ने आयुक्त पर लगाए थे आरोप

बता दें कि 24 सितंबर को नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता अनिल सिंह मेड़तिया ने आयुक्त देवीलाल बोचल्या पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उन्होंने आरोप लगाया था कि आयुक्त नेतागिरी कर रहे हैं, उन्हें कानून की जानकारी नहीं है तथा उनके कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही हैं। आरोपों के महज कुछ दिनों बाद ही आज राज्य सरकार ने आयुक्त को एपीओ कर दिया है।

क्या अधिकारी दबाव में ?

राजस्थान में एक तरफ भाजपा सत्तारूढ़ है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने हाल ही में नगर परिषद कुचामन में सभापति को हाई कोर्ट से मिले स्टे ऑर्डर के बाद सत्तापद पुनः हासिल किया है। ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में अधिकारियों पर दबाव रहता है कि नगर परिषद में कांग्रेस की सत्ता होने के बावजूद भी भाजपा नेताओं के कार्यों की अनदेखी उनके ऊपर भारी पड़ सकती है।

खबर – स्वायत्त शासन मंत्री खर्रा के खिलाफ हुए कुचामन में भाजपा के पार्षद

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments