Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ,...

कुचामन सिटी: ध्वजारोहण के साथ 5179वीं महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव का शुभारंभ, 9 दिन चलेगा आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रवाल समाज के जनक महाराजा अग्रसेन की जयंती अग्रवाल समाज द्वारा 14 सितंबर से धूमधाम से कार्यक्रम आयोजित करने से पूर्व एक रुपया एक ईंट वाले ध्वज का पूजन एवं ध्वजारोहण नवयुवक मंडल व महिला मंडल पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

अग्रवाल समाज समिति के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती का 9 दिवसीय आयोजन धूमधाम से मनाया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में समाज के भामाशाह ओमप्रकाश भोमराजका सपत्नीक, पदाधिकारियों व महिलाओं ने महाराजा अग्रसेन व माता लक्ष्मी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अग्रवाल महिला मंडल ने ध्वज गायन व मंगलगीत गाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजबंधुओं व मातृशक्ति का तिलक लगाकर स्वागत हुआ। अग्रवाल भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया और नवयुवतियों ने रंगोलियां बनाई। नवयुवक मंडल ने आतिशबाजी के साथ 21 तोपों की सलामी दी तथा भामाशाह ओमप्रकाश भोमराजका का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

समिति अध्यक्ष नंदकिशोर सांभरवाला ने कहा कि सामाजिक एकजुटता ही अग्रवाल समाज की पहचान है। समाज निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे का साथ देने के कारण संगठित है।

- Advertisement -ishan

पूर्व पीएमओ डॉ. वी.के. गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज दान-धर्म में अग्रणी है, लेकिन हमें सबसे पहले अपने भाई का साथ देना चाहिए, तभी परिवार व समाज मजबूत होगा।

समिति सचिव मुरली स्नेही ने भामाशाह ओमप्रकाश भोमराजका के सहयोग से 1 करोड़ की लागत से बन रहे महाराजा अग्रसेन द्वार, तथा नगरपरिषद के सहयोग से बन रहे अग्रसेन पार्क व अग्रसेन सर्किल की जानकारी दी।

महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला खोखरिया ने तलाक की समस्या पर कहा कि शादीशुदा बेटियों के जीवन में पीहर पक्ष का अनावश्यक दखल सबसे बड़ी वजह है। माता-पिता को जिम्मेदारी से बेटी को समझाना चाहिए और केवल अत्याचार की स्थिति में ही उसका पक्ष लेना चाहिए।

शिवकुमार भाड़ासरवाले ने कहा कि छोटे बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, इससे बच्चों का मानसिक-शारीरिक विकास प्रभावित होता है और आंखों पर बुरा असर पड़ता है।

नवयुवक मंडल ने शुरू किया नाम पट्टिका अभियान

नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष बुडसुवाला ने बताया कि हर घर जय अग्रसेन विथ नेम प्लेट अभियान की शुरुआत की गई है। प्रत्येक अग्रवाल परिवार के घर के बाहर नाम पट्टिका लगाने का कार्य व्यवस्थापक नथमल निमोदवाले के नेतृत्व में चल रहा है।

कोषाध्यक्ष हिमांशु मोर ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। महिला मंडल कोषाध्यक्ष संगीता पेमजीवाला ने निवेदन किया कि 21 सितम्बर को घरों के बाहर रंगोली व दीप जलाए जाएं और 22 सितम्बर को महिलाएं केसरिया साड़ी तथा नवयुवतियां श्वेत वस्त्र धारण कर अधिक संख्या में उपस्थित हों।

इस दौरान सुरेश बंसल विनायक, महिला मंडल सचिव सुनीता बंसल ने विचार व्यक्त किए, जबकि शंभुदयाल डालुका ने भजन प्रस्तुत किए। मंच संचालन ज्योति मोर अग्रवाल और सौरभ डालुका ने किया।

कार्यक्रम में समाज समिति कोषाध्यक्ष नथमल शेखराजका, शिवम् गोयल, एडवोकेट किशनगोपाल मोदी, कृष्णा मोर, अशोक मोर, राजेश अकोदावाले, रामअवतार बांसावाले, चंद्रशेखर रामचंद्रका, सोनू भाड़ासरवाला, मनोज सांभरवाला, पवन मिठडीवाला, विकास मोर, संजय खोखरिया, रोहित लाम्बावाला, पीयूष डालुका, सुजल अग्रवाल, मुकेश डालुका, अंकित मोर, अर्पित अग्रवाल, मनीष सर्राफ, जयप्रकाश बंसल, अंकित मोर, अनिल मिठडीवाला, सुरेश बंसल, कैलाश नालोटवाले, दिनेश बानूड़ावाले, शंकर लाल चिरानिया, विष्णु कामदार, अमित अग्रवाल सहित समाजबंधु व मातृशक्ति उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत रविवार को खेलकूद और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। इसमें Flip The Earth प्रतियोगिता कक्षा 4 से 6 के बच्चों के लिए आयोजित हुई। प्रतियोगिता संयोजक संजय खोखरिया, रोहित लाम्बावाला और विष्णु कामदार थे।

रोहित लाम्बावाला ने बताया कि यह बच्चों की शारीरिक सक्रियता जांचने वाली प्रतियोगिता थी। इसमें 64 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संजय खोखरिया ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि प्रथम स्थान पर नमन अग्रवाल (पुत्र शुभम अग्रवाल) और द्वितीय स्थान पर नक्ष अग्रवाल (पुत्र निखिल अग्रवाल) रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!