कुचामन सिटी. राजकीय जिला चिकित्सालय कुचामन में 1 अक्टूबर 2025 से ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) का समय बदल दिया गया है। अब मरीज सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का लाभ ले सकेंगे।


वहीं, राजकीय अवकाश और रविवार को ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक सीमित रहेगा।

जानकारी के अनुसार – यह बदलाव राजस्थान के सभी सरकारी अस्पतालों में लागू किया गया है। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह नया समय 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।
मौसम में बदलाव के चलते स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बढ़ती देखी जा रही हैं। बारिश के बाद दिन में गर्मी और सुबह-शाम की हल्की ठंडक के कारण URIs (अपर रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन) में वृद्धि होने लगी है। इस दौरान मरीजों को गले में खराश, गला फटना, नाक बहना और खांसी जैसी समस्याएँ सामान्य से अधिक देखने को मिल रही हैं।







