Wednesday, May 13, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध...

कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

मानदेय भत्ता कई महीने से नहीं मिलने को लेकर सौंपा ज्ञापन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. नगर परिषद द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का मानदेय भत्ता कई महीने से नहीं दिए जाने के विरोध में आज नगर परिषद सभापति कार्यालय में पार्षदों ने किया विरोध।

- विज्ञापन -image description
image description

पार्षद सुभाष पावड़िया ने बताया कि कुचामन सिटी नगर परिषद द्वारा पिछले कई महीनों से पार्षदों का मानदेय भत्ता नहीं दिए जाने के कारण स्टेशनरी, टेलीफोन व पेट्रोल आदि की परेशानी आ रही है।

- विज्ञापन -image description

ज्ञात हो कि परिषद प्रशासन को इस बाबत कई बार बोर्ड मीटिंग में अवगत कराया गया। लेकिन परिषद प्रशासन ने इस पर गौर नहीं किया और अपनी अकर्मण्यता और हठधर्मिता की पराकाष्ठा दिखाई।

आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।

इसे लेकर आज नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या को एक ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही नगर परिषद सभापति कार्यालय में कांग्रेस पार्षदों ने पीपा बजाकर विरोध किया। कुचामन नगर परिषद में ऐसा पहली बार देखा गया जब पार्षदों द्वारा मानदेय को लेकर विरोध किया गया हो। इस प्रकरण में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा पार्षद अनिलसिंह मेड़तिया ने कहा कि कांग्रेस के पार्षद केवल अपने मानदेय के लिए विरोध कर रहे हैं, इन्हें जनता के मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। अब तक कांग्रेस का बोर्ड था, तब इन्हें मानदेय और भत्ते याद नहीं आए, आज जब भाजपा के सभापति के रूप सुरेश सिखवाल के पास कार्यभार है तो कांग्रेसी भत्ते के लिए विरोध करने आ गए। अब जनता खुद सोचे कि कांग्रेस का स्तर कितना गिर गया है। 

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी: अनुसूचित जाति के वृद्ध के साथ मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी पकड़े

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!