Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव पर मातृशक्ति और युवतियों ने प्रतियोगिताओं में...

कुचामन सिटी: अग्रसेन जयंती महोत्सव पर मातृशक्ति और युवतियों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया जोश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. अग्रसेन जयंती महोत्सव के अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में मातृशक्ति और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

- विज्ञापन -image description

सोमवार को महिला वर्ग के लिए मेकअप आर्टिस्ट प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता की संयोजिकाएं ललिता डालुका, मधु मंडावाला और किरण भाड़ासरवाला थीं। प्रतियोगिता में कुल 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में निकिता बंसल को प्रथम स्थान और सुनीता मित्तल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

- विज्ञापन -image description

युवती वर्ग के लिए आयोजित स्पाइडर गेम प्रतियोगिता में संयोजक गंगा बगरूवाला और संतोष डालुका थीं। विजेताओं की घोषणा करते हुए गंगा बगरूवाला ने बताया कि वंशिका अग्रवाल पुत्री मनीष अग्रवाल ने प्रथम स्थान और रिमझिम अग्रवाल पुत्री मुकेश अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

- Advertisement -ishan

अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर कक्षा 4 से 6 के छात्रों के लिए टावर पॉवर प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता की संयोजिकाएं डॉ. अन्तिमा अग्रवाल और लोकेश मोर थीं। इसमें हितेश अग्रवाल, पुत्र राकेश अग्रवाल को प्रथम स्थान और इशिता पोद्दार, पुत्री सुनील पोद्दार को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ।

मंगलवार को कक्षा 1 से 3 के छात्रों के लिए डाइस मास्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के संयोजक मनीष सर्राफ, मिकु अग्रवाल और योगेश मोर थे। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता और ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें रिहांश बिंदल, पुत्र गोपाल बिंदल को प्रथम स्थान और जिनीशा अग्रवाल, पुत्री रमेश अग्रवाल को द्वितीय स्थान मिला।

कुचामन सिटी: रामानंद वर्मा की स्मृति में आरओ शीतल जल मशीन का शुभारंभ

कुचामन सिटी: जवाहर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय ओजोन दिवस पर पर्यावरण बचाने का संदेश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments