Sunday, April 19, 2026
Homemakranaमकराना पुलिस ने हत्या व एससी/एसटी एक्ट प्रकरण में आरोपी को किया...

मकराना पुलिस ने हत्या व एससी/एसटी एक्ट प्रकरण में आरोपी को किया गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना पुलिस ने हत्या और एससी/एसटी एक्ट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राकेश आंवला निवासी बोरावड़ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेन्द्र कुमार जैन (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी मकराना  भवानीसिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी मकराना सुरेश कुमार सोनी (पु.नि.) ने यह कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description

दरअसल, दिनांक 17 सितंबर 2025 को अशोक राज मलिंडा मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन रात को वापस नहीं लौटा। 18 सितंबर की सुबह उसे जाटावास गली में घायल अवस्था में पाया गया, जहां से परिजन उसे पहले मकराना अस्पताल और बाद में जेएलएन अस्पताल अजमेर लेकर गए। उपचार के दौरान 19 सितंबर की सुबह अशोक राज की मृत्यु हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से सामने आया कि आरोपी राकेश आंवला निवासी बोरावड़ व अन्य लोगों ने मिलकर उसके साथ गंभीर मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई।

- Advertisement -ishan

मृतक के भाई नरेन्द्र मलिंडा ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिस पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया 

घटना की गंभीरता को देखते हुए मृतक का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया गया। वायरल वीडियो को सबूत के रूप में पत्रावली में जोड़ा गया। तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने आरोपी राकेश आंवला (23) पुत्र दुलाराम जाट  निवासी बोरावड़ को गिरफ्तार कर 23 सितंबर 2025 को माननीय विशिष्ट न्यायालय एससी/एसटी कोर्ट मेडता के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

इस कार्रवाई में हैडकानि. शिवलाल, महेन्द्र खिंची, हनुमानराम, कानि. देवेन्द्र, ओमप्रकाश, तनसुख जांगिड़ और रामकैलाश की विशेष भूमिका रही।

मकराना पुलिस ने अपहृता नाबालिग को किया सुरक्षित दस्तयाब

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!