नावां. रॉयल सैनिक स्कूल परबतसर में आयोजित 69वीं जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नावां सिटी के छात्र हर्षित गुजराती पुत्र अजय गुजराती ने 50 मीटर फ्री स्टाइल में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।


टीम प्रभारी रामकिशोर बसिता और राधेश्याम वर्मा ने बताया कि हर्षित लगातार दूसरी बार जिला चैंपियन बने हैं। प्रधानाचार्य दीपक कुमार गौड़, व्याख्याता महेंद्र कुमार वर्मा, गोपाल राम दोदवाडिया, मनोज कुमार मिश्रा, उत्तम कुमार, सुरेश कुमार, कविता शर्मा, पूरणमल काला, शारीरिक शिक्षक धनराज मीणा समेत अन्य स्टाफ सदस्यों ने हर्षित को विद्यालय और शहर का नाम रोशन करने पर बधाई दी और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी।

कुचामन सिटी: राजस्थान की बालिका चौकबॉल टीम रवाना, निशा कुमावत बनी कप्तान






