नागौर. पुलिस थाना कोतवाली ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी दुल्हन कविता को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परिवादी के पुत्र की शादी कराने का झांसा देकर 2,50,000/- रुपए हड़प लिए थे।


प्रकरण में पहले भी हरिराम, जावेद अली और किरण को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

शादी के नाम पर आपराधिक षडयंत्र
दरअसल, दिनांक 23.08.2025 को परिवादी शांतिलाल पुत्र सोहनलाल दर्जी निवासी लोढो का चौक, नागौर ने रिपोर्ट दी कि उसके पुत्र की शादी कराने के नाम पर आरोपीगण ने आपराधिक षडयंत्र रचकर 2,50,000/- रुपए हड़पने की नियत से धोखाधड़ी की।
आरोपीगण भोले-भाले लोगों को शादी का झांसा देकर, दुल्हन बनकर उनकी मजबूरी का फायदा उठाते थे। इस मामले में थाना कोतवाली नागौर ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया।

लुटेरी दुल्हन सहित अब तक 4 आरोपियों को पकड़ा
कोतवाली नागौर के नेतृत्व में बलदेवराम स.उ.नि. और उनकी टीम ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाली लुटेरी दुल्हन कविता (30) पुत्री कालूराम वाल्मिकी निवासी श्रीगंगानगर को पकड़ कर अनुसंधान के लिए गिरफ्तार किया।
पूर्व में इस गिरोह के सदस्य हरिराम उर्फ हरीश (36), जावेद अली (40), किरण (38) को गिरफ्तार किया जा चुका है।
यह कार्रवाई मृदुल कच्छावा (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक, जिला नागौर के निर्देशन में और सुमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रामप्रताप विश्नोई, वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में वेदपाल शिवराण थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में की गई।
कुचामन सिटी: नाबालिग अपहरण मामले में नेता प्रतिपक्ष ने की ₹1 लाख इनाम की घोषणा
परबतसर पुलिस ने अफीम और टांका के साथ भीलवाड़ा के निवासी दो युवकों को पकड़ा






