Friday, May 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजकीय विद्यालय श्रीनगर की दो छात्राओं का राज्य स्तर पर...

कुचामन सिटी: राजकीय विद्यालय श्रीनगर की दो छात्राओं का राज्य स्तर पर टेबल टेनिस में चयन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय श्रीनगर की दो छात्राओं अनु कुमावत और निशा कुमावत का टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

- विज्ञापन -image description
image description

69वीं 14 वर्षीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, बडू परबतसर में 14 से 17 सितम्बर 2025 तक किया गया।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय के प्रधानाचार्य अर्जुन लाल ने बताया कि विद्यालय से खेल प्रभारी हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में 7 बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। स्थानीय विद्यालय की टीम ने जिला स्तर पर उपविजेता का खिताब प्राप्त किया।

इस अवसर पर अभिभावक और ग्रामवासियों ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समाजसेवी श्रवण पिपलोदा ने सभी बच्चों को पुरस्कार स्वरूप ₹1100 प्रदान किए।

- Advertisement -ishan

सम्मान समारोह में रघुनाथ पिपलौदा, थानाराम, कुंदनराम, पप्पूराम, दयालराम, तथा विद्यालय स्टाफ जितेंद्र कुमावत, सेवाराम कुमावत, राकेश सेन, फरीदा खातून और सिद्धार्थ सेवावत उपस्थित थे।

कुचामन सिटी में युवती के जबरन धर्मांतरण का मामला, समाज के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने

कुचामन सिटी में आमजन को जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों पर जागरूकता कार्यक्रम

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!