Wednesday, April 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में पैगंबर मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम...

कुचामन सिटी में पैगंबर मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस, विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का 1500वां जन्मदिवस 5 सितम्बर को दुनियाभर में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया जाएगा।

- विज्ञापन -image description
image description

इसी सिलसिले में कुचामन सिटी में भी इस मौके पर धार्मिक उत्साह चरम पर रहेगा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

- विज्ञापन -image description

मदरसा इस्लामिया सोसायटी के सचिव मोहम्मद इकबाल भाटी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे पलटन गेट स्थित मिर्जा मस्जिद से जुलूस-ए-मुहम्मदी का शुभारंभ होगा। यह जुलूस पुराना बस स्टेशन, स्टेशन रोड, शहीद फैज मोहम्मद सर्किल, गौशाला मार्ग, लुहारिया मोहल्ला, अंबेडकर सर्किल, आथूना दरवाजा, पुरानी धान मंडी, घाटी कुआं, खान मोहल्ला, हौद का दरवाजा, छीपा मोहल्ला, सूरजपोल, गुलजारपुरा और व्यापारी मोहल्ला होते हुए विनायक कॉम्प्लेक्स से वापस छीपा मोहल्ला पहुंचेगा। जुलूस का समापन इमामचौक पर किया जाएगा।

7 सितम्बर को बच्चों का विशेष कार्यक्रम

सोसायटी के कोषाध्यक्ष इस्माइल शाह ने जानकारी दी कि 7 सितम्बर की सुबह गुलाबबाड़ी स्थित मदरसा इस्लामिया सोसायटी बालिका विद्यालय में बच्चों के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विद्यार्थी नात, किरात, तकरीर और सवाल-जवाब प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

- Advertisement -ishan

7 सितम्बर की रात महफिल-ए-मिलाद

कार्यक्रमों की श्रृंखला में 7 सितम्बर की रात मोहल्ला लुहारान में महफिल-ए-मिलाद आयोजित होगी। आयोजन समिति के सदस्य शकील चुड़ीगर ने बताया कि इस अवसर पर पैगंबर मोहम्मद साहब के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर तकरीर होगी। इसमें शहर के तमाम उलेमा हजरात शरीक होंगे।

5 सितम्बर को ड्राई डे रखने की मांग

इस मौके पर मदरसा इस्लामिया सोसायटी की ओर से बुधवार को उपखंड कार्यालय कुचामन के जरिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को पत्र भेजा गया। समिति ने मांग की है कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर 5 सितम्बर को प्रदेशभर में शराब के ठेके बंद रखे जाएं और शुक्रवार को ड्राई डे घोषित किया जाए।

सोसायटी सदस्य जावेद शेख और अब्बास खान कामरेड ने बताया कि इस दिन को पूर्ण धार्मिक श्रद्धा और पवित्रता के साथ मनाए जाने की अपील की गई है।

कुचामन सिटी: कांग्रेस पार्षदों ने नगर परिषद में पीपा बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

कुचामन सिटी क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी पकड़े

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!