Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का फिटनेस दिवस पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

कुचामन सिटी: महावीर इंटरनेशनल का फिटनेस दिवस पर महिला स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा महिला स्वास्थ्य एवं फिटनेस दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गरिमा प्रोजेक्ट के तहत 300 सैनेटरी नेपकिन वितरित किए गए।

- विज्ञापन -image description

राजकीय सुरजीदेवी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस शिविर में बालिकाओं को स्त्री रोग, मानसिक स्वास्थ्य और माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। डॉक्टर प्रगति मदान एवं डॉक्टर नितेश जैन ने छात्राओं को आवश्यक सावधानियों और स्वच्छता के महत्व के बारे में जानकारी प्रदान की।

- विज्ञापन -image description

इस कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष वीर आनन्द सेठी का और डॉक्टर प्रगति मदान एवं डॉक्टर नितेश जैन का माला पहनाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका राखी मोदी ने किया।

विद्यालय के प्राचार्य मदन चौधरी, अध्यापक माणक चोटिया एवं अनुराधा सोनी ने भी इस आयोजन में हिस्सा लिया।

- Advertisement -ishan

कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे: सचिव वीर अजीत पहाड़िया, वीर विकास पाटनी, वीर अशोक अजमेरा, वीर सुरेश गंगवाल, वीर सुरेंद्र सिह दीपपुरा, नीतू पाटनी, वीर पारस, नेहा पहाड़िया, आशा सेठी, टीना पांड्या, प्रियंका पहाड़िया, सुषमा जैन। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments