मकराना क्षेत्र के बोरावड़ कस्बे में एक युवक को चप्पलों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


जानकारी के अनुसार – बोरावड़ निवासी अशोक मेघवाल को राकेश जाट नामक युवक ने चप्पलों से बुरी तरह पीटा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गंभीर हालत में अशोक को अजमेर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक अशोक मेघवाल का शव अजमेर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि मृतक अशोक की लाश का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
नावां: 10 वर्ष पुराने लूट व हत्या के प्रयास के मामले में आरोपियों को 10 वर्ष की सजा

डीडवाना: मौलासर में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपी को 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार






