Friday, May 15, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: संगीता मौत मामले में चितावा थाने के बाहर धरने पर...

कुचामन सिटी: संगीता मौत मामले में चितावा थाने के बाहर धरने पर लाठीचार्ज, ग्रामीणों में आक्रोश

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. लालास गांव में विवाहिता संगीता की संदिग्ध मौत को आत्महत्या बताने पर पुलिस पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले को लेकर सैकड़ों लोग चितावा पुलिस थाने के सामने पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे थे। देर रात पुलिस ने धरने पर बैठे लोगों पर लाठीचार्ज कर उन्हें वहां से हटाने की कोशिश की।

- विज्ञापन -image description
image description

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि “पुलिस न्याय तो नहीं दे रही, लेकिन लाठियां जरूर बरसा रही है। हम अपनी बहन को न्याय दिलाने के लिए यहां डटे रहेंगे।” उन्होंने मृतका के पति और उसकी प्रेमिका का नार्को टेस्ट करवाने की मांग करते हुए सवाल उठाया कि पुलिस ने इतनी जल्दबाजी क्यों की और किसके दबाव में ऐसा किया गया।

- विज्ञापन -image description

कुचामन सिटी: लालास में हुए विवाहिता की मौत पर पुलिस बोली- हत्या नहीं आत्महत्या, पति को कोर्ट में पेश किया

नावां विधानसभा क्षेत्र के लालास गांव स्थित बगड़ियों की ढाणी में विवाहिता संगीता की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत को लेकर मृतका के पीहर पक्ष और स्थानीय ग्रामीण चितावा थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर आंदोलित हैं। घटनास्थल पर मिले साक्ष्यों और हालातों को देखते हुए पीड़ित पक्ष ने इस मामले को हत्या करार दिया है और उनका संदेह उचित भी प्रतीत होता है।

- Advertisement -ishan

जनता में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश व्याप्त है और चितावा पुलिस थाने के बाहर सैकड़ों लोग संगीता के आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं।

बता दें कि बुधवार रात को कुचामन सिटी में नाबालिग अपहरण मामले को लेकर पुलिस थाने के बाहर चल रहे धरने पर डीडवाना-कुचामन जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर पहुँची थीं। इसके बाद मंत्री विजय सिंह की मौजूदगी में धरना समाप्त हुआ।

कुचामन पुलिस थाने के सामने चल रहा कुमावत समाज का धरना हुआ समाप्त

हालांकि, उसी रात चितावा में संगीता हत्याकांड को लेकर चल रहे धरने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और धरने पर बैठे लोगों को हटाने की कोशिश की।

कुचामन सिटी: चितावा पुलिस ने संगीता हत्याकांड मामले में ससुर को किया गिरफ्तार

संगीता हत्याकांड: धरने में पहुंचे महेंद्र चौधरी, सरकार और प्रशासन पर बोला हमला

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!