Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: राजस्थान की बालिका चौकबॉल टीम रवाना, निशा कुमावत बनी कप्तान

कुचामन सिटी: राजस्थान की बालिका चौकबॉल टीम रवाना, निशा कुमावत बनी कप्तान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजस्थान खेल जगत के लिए गौरव का क्षण है। राजस्थान स्टेट चौकबॉल एसोसिएशन (पंजी.) द्वारा 16वीं जूनियर नेशनल चौकबॉल चैम्पियनशिप 2025-26 के लिए बालिका वर्ग की टीम का चयन किया गया है।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

यह प्रतियोगिता 26 से 28 सितंबर 2025 तक विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में आयोजित होगी जिसमें देशभर की श्रेष्ठ टीमें भाग लेंगी।

- विज्ञापन -image description
निशा कुमावत।

निशा कुमावत को मिली कप्तानी

इस बार टीम की कमान निशा कुमावत पुत्री सीताराम को सौंपी गई है। हाल ही में इंडोनेशिया टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया गया। टीम और खेल प्रेमियों ने इस निर्णय का स्वागत किया है।

राजस्थान राज्य बालिका टीम (2025-26)

  1. नीरू कुमावत पुत्री राजूराम कुमावत
  2. ज्योति मेघवाल पुत्री जीवन राम
  3. चिंकी पुत्री कानाराम
  4. निशा कुमावत पुत्री सीताराम (कप्तान)
  5. मोनिका पुत्री बाबूलाल कुमावत
  6. नेहा कुमावत पुत्री स्योजी राम कुमावत
  7. भावना कंवर पुत्री गोपाल सिंह
  8. गायत्री कुमावत पुत्री नेमा राम
  9. शालिनी सैन पुत्री महेन्द्र सिंह
  10. खुशी पुत्री सुरेश

यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल का दबदबा

कुचामन सिटी का यंगेस्ट नॉलेज पावर स्कूल चौकबॉल खेल का गढ़ बन चुका है। पिछले 4 वर्षों में इस स्कूल ने 18 खिलाड़ियों को इंटरनेशनल टूर्नामेंट तक पहुँचाया है। इस बार भी घोषित राजस्थान टीम में 10 खिलाड़ी इसी स्कूल से चुने गए हैं, जो स्कूल के मजबूत प्रशिक्षण और अनुशासन को दर्शाता है। खेल जगत में यह स्कूल अपनी अलग पहचान बना चुका है और लगातार राज्य व देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदान कर रहा है।

- Advertisement -ishan

हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

टीम को रवाना करते हुए राजस्थान फेडरेशन के सचिव अनिल मौट ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि राजस्थान की बेटियाँ इस बार भी शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम राष्ट्रीय पटल पर रोशन करेंगी।

बढ़ती लोकप्रियता और उम्मीदें

राजस्थान में चौकबॉल खेल की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकली बालिकाएँ आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँच रही हैं। खिलाड़ियों के माता-पिता और स्थानीय खेल प्रेमियों ने उम्मीद जताई है कि इस बार भी राजस्थान की टीम दमदार खेल दिखाकर मेडल जीतकर लौटेगी।

कुचामन सिटी: भाजपा पार्षद ने कैबिनेट मंत्री पर लगाए आरोप, नगर परिषद घेराव की दी चेतावनी

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments