कुचामन सिटी. राजस्थान जैन सभा शाखा कुचामन के महामंत्री सुभाष पहाडिया ने बताया कि राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में जयपुर के गुलाबी नगर स्थित रामलीला मैदान में 14 सितंबर रविवार को दशलक्षण व्रत उपवास संपन्न करने वाले तपस्वियों का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया जाएगा।


जयपुर शहर और अन्य शाखाओं के श्रावक-श्राविकाओं ने भाद्रपद मास में एक माह और 16 दिवस तक दश उपवास कर धर्म-आराधना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन्हीं यशस्वी श्रावक-श्राविकाओं तथा तपस्वियों को जयपुर स्थित आचार्य, मुनिराज, आर्यिका और माताजी के पावन सानिध्य में सम्मानित किया जाएगा।

अध्यक्ष सोभागमल गंगवाल ने बताया कि यह अभिनन्दन समारोह प्रातः 7:30 बजे जयपुर की बड़ी चौपड़ से जुलुस के रूप में शुरू होगा जो रामलीला मैदान में प्रवेश करेगा। सुबह 9 बजे सामूहिक क्षमापन पर्व, धर्म सभा और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पहाडिया ने बताया कि कुचामन शाखा के दशलक्षण व्रत उपवास संपन्न करने वाले श्रावक-श्राविकाओं में सुशीला देवी जैन (धर्म पति विमल चन्द पहाडिया), राखी जैन (धर्म पति विशाल पाटोदी), दीपिका जैन (धर्म पति कैलाश चन्द बडजात्या), अमन जैन (पुत्र अजय पाटोदी), नमन (पुत्र जैन निर्मल काला), अमन जैन (पुत्र मनोज पाटनी), रेखा जैन (धर्म पति भागचंद काला) शामिल हैं।

इन तपस्वियों का अभिनन्दन जयपुर में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, महामंत्री मनीष वैद, कोषाध्यक्ष अमर चन्द जैन दीवान और मुख्य संयोजक यश कमल अजमेरा तथा मुख्य समन्वयक प्रदीप जैन लाला की टीम के नेतृत्व में किया जाएगा।
कुचामन पुस्तकालय में राष्ट्र भाषा हिन्दी कार्यक्रम आज से शुरू, 18 टीमों ने लिया भाग






