डीडवाना: राजकीय बांगड़ महाविद्यालय के परिसर में स्थित पुस्तकालय भवन, रसायन विज्ञान विभाग एवं अन्य कार्यालय भवनों को पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर घोषित करते हुए सील कर दिया है।


विभाग ने इन भवनों की गुणवत्ता और सुरक्षा की गहन जांच के बाद यह कार्यवाही की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महाविद्यालय परिसर के कई भवन लंबे समय से जर्जर स्थिति में पड़े हुए थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इन भवनों का निरीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि भवनों की संरचना इतनी कमजोर हो चुकी है कि वे कभी भी ढह सकते हैं, जिससे विद्यार्थियों एवं स्टाफ की जान को खतरा हो सकता है।
जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने महाविद्यालय के पुस्तकालय भवन और रसायन विज्ञान विभाग सहित संबंधित क्षेत्र की समूची बिल्डिंग को जर्जर घोषित कर सील कर दिया है। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित करते हुए लाल रंग की पट्टियाँ लगाई गई हैं और “Danger Zone” के बोर्ड भी लगाए गए हैं। लोगों को इस क्षेत्र में प्रवेश न करने की सख्त हिदायत दी गई है।

पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि यह कार्यवाही जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
डीडवाना कुचामन जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली निर्वाचन कार्यों से जुड़े अधिकारियों की बैठक
₹6.15 लाख के चेक बाउंस मामले में आरोपी को जेल, कुचामन कोर्ट का आदेश
मंच पर भिड़े मकराना विधायक जाकिर हुसैन और पूर्व विधायक भींचर, Viral video






