Friday, May 1, 2026
Homeकुचामनसिटीजवाहर स्कूल कुचामन सिटी में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल...

जवाहर स्कूल कुचामन सिटी में मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी में आज शुक्रवार मेजर ध्यानचंद की जयंती को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भंवरलाल खोखर रहे। वहीं, अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने की।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर छात्राओं ने खेलों से जुड़ी हुई रंगोलिया बनाकर सबका मन मोह लिया। वहीं विद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड में जूनियर छात्रों एवं सीनियर छात्रों के मध्य बास्केटबॉल मैच का उद्घाटन सीबीईओ खोखर ने किया। जिसमें जूनियर छात्रों की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर बोलते हुए खोखर ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास रहता है।  तन को यदि स्वस्थ रखना है, तो हमें नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करना होगा। तथा नियमित रूप से किसी ने किसी एक खेल को खेलना चाहिए, जिससे हमारे शरीर को ताकत एंव स्पूर्ति व ऊर्जा मिलती है।  मन को शांति मिलती है।

- Advertisement -ishan

प्रधानाचार्य मंजू चौधरी ने कहा कि विद्यालय में रग्बी, फुटबॉल, खो-खो, नेटबाल की प्रैक्टिस बच्चे निरंतर करते रहते हैं, जिससे छात्रों के मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक विकास में सहायता मिली है।

चौधरी ने बताया कि इस वर्ष 69वीं जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी विद्यालय की मेजबानी में होने जा रहा है। यह हम सबके लिए खुशी की बात है।

वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप चौधरी ने बास्केटबॉल मैच संपन्न करवाया तथा विजेता छात्रों को ट्रॉफी वितरित की। वहीं डॉ.भंवर लाल गुगड़ ने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से खेल खेलने की सलाह दी।

गुगड़ ने कहा कि विगत कुछ साल खेलों के लिए थोड़े कमजोर गुजरे परंतु पिछले दो-तीन सालों से राजस्थान का शिक्षा विभाग खेलों के प्रति पूर्णतः जागरूक हो गया है, जिसका फायदा छात्रों को मिलेगा।

गुगड़ ने बताया कि राजस्थान की सरकारी नौकरियों में नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को राजस्थान सरकार की नौकरियों में 2% आरक्षण है।

अतः अधिकाधिक छात्र-छात्राएं खेलों में भाग लें तथा इसका फायदा उठाएं। इस अवसर पर हंसा चौहान, सरोज शेखावत , संतोष देथा, रामस्वरूप चौधरी, दयाराम कलावत, हकीम अली खान, सीमा महरोलिया सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

सिंडिकेट साइबर गैंग का सदस्य कुचामन निवासी साहिल भाटी गिरफ्तार

नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने 36 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले गैंग के मुख्य सरगना सहित 6 आरोपियों को पकड़ा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!