Saturday, May 9, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या समाधान...

कुचामन सिटी में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या समाधान बैठक आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी नगर परिषद सभागार में जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत की अध्यक्षता में निराश्रित गौवंश समस्या और उसके समाधान को लेकर बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

गौशालाओं के अनुदान और सुविधाओं पर जिला प्रशासन का भरोसा

बैठक में कलक्टर खड़गावत ने डीडवाना कुचामन जिले के गौशाला प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया है कि गौशालाओं के अनुदान, निराश्रित गौवंश को आश्रय देने, गौशालाओं में चिकित्सा व्यवस्था की सुविधा उपलब्ध कराने और गोपालन विभाग की योजनाओं का लाभ प्रदान करने की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूर्ण समर्पण और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रहा है।

- विज्ञापन -image description

आज आयोजित बैठक में गौशाला प्रतिनिधियों से व्यक्तिगत रूप से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

- Advertisement -ishan

समयबद्ध और प्रभावी समाधान के निर्देश

इस दौरान उन्होंने गौशाला प्रतिनिधियों से जिले में निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में आश्रय देने में आ रही समस्याओं एवं परेशानियों को लेकर चर्चा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के लिए निर्देशित किया।

उन्होंने गौशाला संचालकों को आश्वस्त किया कि गौशालाओं से जुड़ी हर समस्या को निस्तारित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए सभी संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं।

जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने कहा कि वर्तमान समय में जिले में निराश्रित गौवंश की बड़ी समस्या है, और इनके सार्वजनिक स्थानों व सड़कों पर घूमने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने पिछले दिनों लाडनूं के जसवंतगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना का जिक्र करते हुए बताया कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला प्रशासन और गौशालाओं के सहयोग से निराश्रित गौवंश को सड़कों से हटाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए और गौवंश को समुचित आश्रय मिल सके।

बैठक में जिला कलक्टर डॉ. महेंद्र खड़गावत ने कहा कि जिले में 267 पंजीकृत गौशालाएँ हैं, जिनका सर्वे कर गायों की संख्या के अनुसार समय पर अनुदान, उपखंड, तहसील एवं शहरी क्षेत्रों में भूमि आवंटन किया जाएगा। साथ ही जिले में नंदी शालाओं के लिए भी पर्याप्त अनुदान व भूमि आवंटन की कार्यवाही शीघ्र सुनिश्चित की जाएगी।

चारागाह और गौचर भूमि पर अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई

उन्होंने कहा कि जिले में चारागाह व गौचर भूमि पर हो रहे अतिक्रमण पर शीघ्र कारवाई की जाएगी। इस दौरान जिला कलक्टर डॉ. खड़गावत ने बैठक में उपस्थित सैकड़ों गौशाला प्रतिनिधियों को निराश्रित गौवंश को गौशाला में आश्रय देने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र प्रसाद ने गौशाला प्रतिनिधियों को गोपालन विभाग की योजनाओं और नीतियों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर कुचामन राकेश कुमार गुप्ता सहित सभी उपखंड अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी, विकास अधिकारी एवं जिले के गौशाला प्रतिनिधि उपस्थित थे।

कुचामन में सूचना बोर्ड हटाने पर निलंबित उपसभापति का विरोध

डीडवाना-कुचामन पुलिस पर किसका दबाव? संगीता की मौत को आत्महत्या बताने पर बोले हनुमान बेनीवाल

कुचामन सिटी में सामाजिक चेतना शिविर का आयोजन, रतनगढ़ यात्रा का आह्वान

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!