नावां: शहर के जयपुर रोड़ स्थित भीवड़ा नाडा बालाजी मंदिर में वार्षिक मेला महोत्सव पर रविवार को अखण्ड रामायण पठन का आयोजन किया गया।


शनिवार की सुबह अखण्ड रामायण का पाठ शुरु हुआ, जिसका विधिवत रूप से रविवार की सुबह सम्पन्न हुआ। शनिवार की रात मंदिर में 21 सौ हनुमान चालीसा संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

जिसके पश्चात सामूहिक आरती की गई। मंदिर में रविवार की सुबह हवन का आयोजन किया गया। जिसमें रामेश्वर बागबान ने सपत्निक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन में आहूतियां देकर मंगलकामनाएं की।
दोपहर में हवन की पूर्णाहुति के बाद सामूहिक आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। बालाजी महाराज के शाम को मेला महोत्सव पर एक क्विंटल के रोट का भोग लगाया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने मेले की आरती कर रोट का प्रसाद वितरित किया। इसके पश्चात मेला महोत्सव का आयोजन किया गया। मेला महोत्सव पर बालाजी की मनमोहन झांकी सजाने के साथ ही मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया।
नावां के मारोठ में बच्ची से गैंगरेप के मामले में 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को पकड़ा
कुचामन सिटी: लोकदेवता पाबूजी राठौड़ की दर्शन यात्रा का शुभारंभ
कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार






