Monday, April 20, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लोकदेवता पाबूजी राठौड़ की दर्शन यात्रा का शुभारंभ

कुचामन सिटी: लोकदेवता पाबूजी राठौड़ की दर्शन यात्रा का शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में 2 सितंबर 2025 मंगलवार को सुबह 7:00 बजे आराध्य लोकदेवता पाबूजी राठौड़ की दर्शन यात्रा का शुभारंभ होगा।

- विज्ञापन -image description
image description

यात्रा का उद्घाटन बालक दास महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया जाएगा। इस धार्मिक यात्रा में राजपूत समाज की मातृ शक्ति, पुरुष और युवा शक्ति भाग लेंगे।

- विज्ञापन -image description

यात्रा में राज्य मंत्री विजय सिंह, पूर्व परबतसर विधायक मान सिंह किनसरिया, भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा, भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा, सुरेंद्र सिंह कासेडा, श्याम प्रताप सिंह रुंवा, विजय सिंह पलाड़ा, राजेंद्र सिंह धोलिया, जितेंद्र सिंह आसरवा, विजेंद्र सिंह भांवता, नारायण सिंह मिंडकीया सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।

यात्रा के संयोजक भगवान सिंह रसाल, मुकेश सिंह रूपरा, गजेंद्र सिंह इग्यार, आनंद सिंह गावड़ी, राजेंद्र सिंह प्रेमपुरा ने बताया कि पाबूजी राठौड़ राजस्थान के लोक देवता हैं और उन्हें गौ रक्षक एवं ऊँटो के देवता के रूप में पूजा जाता है। रेबारी और नायक समाज विशेष रूप से उन्हें अपना आराध्य देव मानते हैं।

- Advertisement -ishan

यह यात्रा उनके बलिदान और आदर्श को आज भी प्रासंगिक करती है। यह धार्मिक यात्रा राजस्थान की समृद्ध गौरवशाली वीरता, शौर्य विरासत, वचनबद्ध एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है।

यात्रा का संचालन श्रीपाल सिंह रसाल, नरेंद्र सिंह बांसा, चंदन सिंह रांवा, दातार सिंह रसाल, जितेन्द्र सिंह शिडियास, अमर सिंह बरवाली, विक्रम सिंह झाझड़, करणी सिंह रूपरा, कुंदन सिंह रांवा, लोकेंद्र सिंह चिराना करेंगे।

राज्यमंत्री विजयसिंह चौधरी ने किया महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवीन भवन का लोकार्पण

डीडवाना-कुचामन पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वाले 733 लोगों के चालान काटे

कुचामन सिटी सहित तीन थानों की पुलिस ने पकड़ी 60 लाख की ड्रग्स, महिला सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!