Tuesday, April 21, 2026
Homeनावां शहरनावां में तहसीलदार को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग

नावां में तहसीलदार को ज्ञापन देकर रास्ता खुलवाने की मांग

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावांशहर। शहर के बीहड़ क्षेत्र में सोलर प्लांट कंपनी द्वारा अवैध रूप से बंद किए गए रास्ते को खुलवाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 21 के लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी के नाम तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल को ज्ञापन दिया।

- विज्ञापन -image description
image description

ज्ञापन में बताया गया कि खसरा संख्या 293 की भूमि पर जाने के लिए पीढ़ियों से चले आ रहे कटान के रास्ते को कंपनी ने तारबंदी कर अवैध रूप से बंद कर दिया है।

- विज्ञापन -image description

वार्ड के लोगों ने बताया कि इस रास्ते के बंद होने से उन्हें अपनी जमीन पर खेती करने और पशुओं को चराने में परेशानी हो रही है।

लोगों ने तहसीलदार से मांग की है कि इस रास्ते को पूर्ण रूप से खुलवाया जाए ताकि उन्हें अपनी जमीन तक पहुंचने में कोई समस्या न हो।

- Advertisement -ishan

ज्ञापन देने वालों में गोपाललाल, भंवरलाल, हरीराम, कानाराम, प्रेमचंद, दिनेश कुमार, सुनील कुमावत, पूसाराम, गुलाब चंद, सीताराम, ज्ञानाराम, महेश, राजकुमार, राजेश कुमावत और छगनलाल सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।

नावां: शराब की दुकान में नकबजनी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पांच माह से था फरार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!