कुचामन सिटी. डीडवाना रोड स्थित 1008 भगवान महावीर मंदिर परिसर में पहाड़िया परिवार की ओर से पंच परमेष्ठी विधान का आयोजन किया गया।

श्रावक श्रेष्ठी संतोष-संतोष देवी, प्रवीण-सुषमा, विपिन-अशु तथा मुस्कान, उन्नति, चिन्मय और दिव्य पहाड़िया परिवार के सान्निध्य में पंडित मनीष जैन फागी के निर्देशन एवं संगीतकार अहिंसा जैन सागर के संगीत के साथ श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण संगीतमय पूजा-विधान संपन्न हुआ।

विधान के तहत सर्वप्रथम 51 श्रावकों द्वारा भगवान आदिनाथ एवं भगवान शांतिनाथ का जलाभिषेक किया गया। इसके पश्चात श्रावक श्रेष्ठियों ने शांतिधारा की। नवदेवता पूजन एवं मूलनायक भगवान महावीर की पूजा के बाद पंच परमेष्ठी विधान में 144 अर्घ्य समर्पित किए गए। इनमें अरिहंत परमेष्ठी, सिद्ध परमेष्ठी, आचार्य परमेष्ठी, उपाध्याय परमेष्ठी और साधु परमेष्ठी को अर्घ्य अर्पित किए गए।
मंदिर अध्यक्ष लालचंद जैन के अनुसार – विधान में पांडिचेरी, बुरहानपुर, जयपुर, किशनगढ़, सीकर, नीमच और अजमेर सहित विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए।

कुचामन के चिरंजी लाल, विमल कुमार, अमित, मनोज पाटोदी, विजय, अशोक, महेंद्र, ललित, सुभाष, वीरेंद्र, मनोज, पंकज, नीरज, अमित पहाड़िया, तेजकुमार बजाज, सुरेश, अनिल पांड्या, माणक चंद, संतोष, विकास काला, भागचंद, अशोक अजमेरा, भंवरलाल, ओमप्रकाश झांझरी और मनीष गंगवाल सहित अनेक श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया।
कुचामन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22 लाख रुपए की अवैध शराब जब्त; चालक गिरफ्तार






