कुचामन सिटी. भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।


यात्रा डूंगरी बालाजी मंदिर डीडवाना रोड से आरंभ होकर कनोई पार्क में सम्पन्न हुई। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ भाग लिया।


कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा के दौरान “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के नारों से पूरा शहर राष्ट्रभाव से गूंज उठा।


आयोजन में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, राधेश्याम गट्टानी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गुरुराम कुमावत, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजाराम प्रजापत, खारिया सरपंच देवीलाल ददरवाल, राजेंद्र कुमावत, पार्षद खेताराम सिसोदिया, मंडल महामंत्री जसराज खुड़ीवाल, आनंद व्यास, सुरेश सिकवाल, बाबूलाल गावड़िया, दिनेश मावलिया, अन्नपूर्णा कुमावत, बरखा जैन, सुमन सोनी, हेमंत पारीक, सरवन सिंह राठौड़, नरसीराम कुमावत, भागीरथ कुमावत, विक्रम राजोरिया, देसी गुर्जर, तुलसीराम कुमावत, रामेश्वर कुमावत, सुनील चावला, मनोहर चावला, गणेश सोनी, रमेश चावला, रूप सिंह राजपुरोहित, राम सिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कुचामन सिटी में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य व बलिदान के लिए सम्मान समारोह, सूची जारी
स्प्रिट से अवैध मदिरा निर्माण पर कुचामन सिटी के लिचाणा गांव में बड़ी कार्यवाही






