Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: क्रिप्टो रोटेशन में फंसे युवक पर 92 लाख रुपए का...

कुचामन सिटी: क्रिप्टो रोटेशन में फंसे युवक पर 92 लाख रुपए का कर्ज, आरोपियों ने अपहरण कर दी यातनाएं

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी में एक युवक के साथ पैसों के रोटेशन के नाम पर धोखाधड़ी, 92 लाख रुपए का कर्ज, अपहरण और अमानवीय पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें कई आरोपियों के नाम शामिल हैं।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

पैसों के रोटेशन से कर्ज के जाल में फंसा

पीड़ित रेहान मौलानी उर्फ अदनान (22) पुत्र इकरामूदीन निवासी छीपा का मोहल्ला (कुचामन सिटी) ने पुलिस को बताया कि उसका मित्र सोयब पुत्र भूरजी रंगरेज ने उसे यूएसडीटी (क्रिप्टो करेंसी) का रोटेशन घुमाने का काम शुरू करवाया।

- विज्ञापन -image description

सोयब ने कहा कि वह दूसरों से 90–90.50 रुपए में यूएसडीटी खरीदे और 86–87 रूपए में उसे दे, ताकि पैसों का रोटेशन चलता रहे।

रेहान ने बताया कि वह यूएसडीटी ईरफान राव, अनीस राव और सोयब मौलानी से खरीदकर सोयब व उसके बड़े भाई अली उर्फ सुमर को बेचने लगा। इस प्रक्रिया में धीरे-धीरे उस पर 92 लाख रुपए का कर्ज हो गया।

- Advertisement -ishan

जयपुर ले जाकर की मारपीट और यातनाएं

रिपोर्ट के अनुसार –  8 अगस्त 2025 की शाम हाइटेक स्कूल से ईरफान राव, इकबाल खान, शकील खोखर और रवि कुमार (सेठी) उसे गाड़ी से जयपुर ले गए। वहां एक फ्लैट में रखने के बाद सुबह उससे पूरी बात पूछी गई। रेहान ने उन्हें झुमर और सोयब के बारे में बताया।

इसके बाद झुमर के आदमी आए और उसे गाड़ी में डालकर ले गए। पूरी रात बेल्ट से पिटाई की गई, उसके अंडरपार्ट्स पर सिगरेट लगाई गई और टॉयलेट में सोने के लिए छोड़ दिया गया। अगली शाम उसे वापस कुचामन लाकर पदमपुरा सीकर रिंग रोड पर छोड़ दिया गया।

कुचामन में दोबारा अपहरण और पिटाई

रेहान ने बताया कि बाद में इरफान ने झुमर को फोन कर कहा कि पैसे तो उसके पास हैं, तो झुमर ने अपने आदमियों को भेजने को कहा। प्लेट से नीचे उतरते ही उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर गाड़ी में डाल लिया गया और झुमर का नाम लेने पर फिर से पीटा गया। इस दौरान जिस सफेद रंग की स्विफ्ट कार से उसे ले जाया गया, वह रवि कुमार सेठी की बताई गई है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, तफ्तीश शुरू

कुचामन सिटी थाना पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में मामला बीएनएस की धारा 140(3), 127(2), 115(2), 61(2) के अंतर्गत पाया गया।

प्रकरण की तफ्तीश सहायक उप निरीक्षक (सउनि) फजल खां के हवाले की गई। पीड़ित का मेडिकल मुआयना पहले ही कराया जा चुका था। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई है। 

खाखड़की धरना-प्रदर्शन में नावां के पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के मंत्री विजय सिंह और भाजपा सरकार पर तीखे वार

रक्षाबंधन पर युवक का अपहरण, मारपीट के बाद कुचामन सिटी कॉलेज के सामने फेंका

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments