Tuesday, April 21, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन पहुंचे अजमेर रेंज आईजी, अधिकारियों की ली क्लास

कुचामन पहुंचे अजमेर रेंज आईजी, अधिकारियों की ली क्लास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी। अजमेर रेंज आईजी राजेंद्रसिंह सोमवार की दोपहर कुचामन दौरे पर रहे। उन्होंने कुचामन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ ही कुचामन थाने का भी निरीक्षण कर अधिकारियों से चर्चा की।  इस दौरान डीडवाना कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर भी उनके साथ रही। 

- विज्ञापन -image description
image description

आईजी सिंह सबसे पहले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया इसके बाद उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया से कार्यालय संबंधित जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद आईजी कुचामन पुलिस थाने पहुंचे। जहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद उन्होंने पुलिस थाने का निरीक्षण कर अधिकारियों की मीटिंग ली। इस दौरान उन्होंने पुलिस के जवानों से भी चर्चा की और उनके कुचामन के कार्यकाल और अवॉर्ड के बारे पूछताछ की। 

- विज्ञापन -image description

आईजी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि पुलिस को पूर्ण ईमानदारी और निष्पक्षता से कार्य करना होगा। यदि किसी प्रकार की कोई शिकायत मिली तो सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी ऋचा तोमर, एडिशनल एसपी नेमीचंद खारिया, डीएसपी अरविंद विश्नोई सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहें। हालांकि आईजी सिंह ने निरीक्षण और मीटिंग के दौरान मीडिया से दूरी बनाकर राखी। लेकिन बताया जा रहा है कि आईजी राजेंद्रसिंह की कार्यशैली और ईमानदारी समूचे महकमे में है। ऐसे में संभव है कि पुलिस की कार्यशैली में सुधार होगा। 

ब्लैक फिल्म लगी कारों व तेज आवाज वाली बुलेट बाइकों पर डीडवाना-कुचामन पुलिस की कार्रवाई

- Advertisement -ishan

कुचामन में कुमावत विकास समिति की बैठक में लिए गए अहम निर्णय, 2 नवम्बर को होगा सम्मेलन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!