Saturday, May 2, 2026
Homeनावां शहरनावां के डॉक्टर रामरतन यादव राज्य स्तर पर सम्मानित

नावां के डॉक्टर रामरतन यादव राज्य स्तर पर सम्मानित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डॉ राम रतन यादव है श्री कल्याण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के हेड व प्रोफेसर

नावांशहर। नावां निवासी और श्री कल्याण गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग के हेड व प्रोफेसर डॉ रामरतन को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय जयपुर में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

डॉक्टर यादव को यह सम्मान उनके द्वारा सीकर मेडिकल कॉलेज स्थापित करने, उत्तम अकादमीक गतिविधियों का संचालन करने व सर्जिकल विभाग में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया गया है।

यह सम्मान शासन सचिव आईएएस अंबरीश कुमार व आईएएस इक़बाल खान द्वारा दिया गया। इस अवसर पर राजस्थान की सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुल 13 चिकित्सक शिक्षकों को दिया गया है।

- Advertisement -ishan

डॉ यादव को प्रशास्ती पत्र व शील्ड दिया गया। डॉ रामरतन वर्तमान में राजस्थान मेडिकल कॉउंसलिंग के सदस्य भी है व मेडिकल कॉलेज सीकर में अतिरिक्त प्रधानाचार्य का पद भी संभाल रहे है।

डॉ अशोक कुमार, प्रिंसिपल व कण्ट्रोलर, मेडिकल कॉलेज सीकर ने बताया कि डॉ रामरतन द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज बाड़मेर व सीकर की स्थापना मे योगदान तथा नीट काउंसलिंग में भागीदारी रही है।

श्री कल्याण चिकित्सालय सीकर में डॉ यादव के निर्देशन में यूरोलोज़ी व न्यूरो सर्जरी की शुरुवात हुई है। डॉ यादव नावा के निकट पांचोता ग्राम के निवासी है व उनके पिता गुलाबचंद यादव पांचोता माध्यमिक विद्यालय में प्रधानचार्य रहे है।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!