Friday, May 15, 2026
Homeनावां शहरनावां: राजकीय विद्यालय में पानी का भराव, पालिका प्रशासन नाला निर्माण करवाए...

नावां: राजकीय विद्यालय में पानी का भराव, पालिका प्रशासन नाला निर्माण करवाए तो हो समाधान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पालिका की अनदेखी के कारण बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- विज्ञापन -image description
image description

बारिश से स्कूल में पानी का भराव हो रहा है जिससे स्कूल के बीच में तालाब बन गया है। जिससे बच्चों को कक्षाओं में पानी में से होकर जाना पड़ रहा है। इससे बच्चों के जूते और कपड़े गीले होने के साथ ही कमरों में भी कीचड़ हो रहा है।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक गौड़ ने बताया कि विद्यालय के चारों ओर नाला नहीं होने के कारण स्कूल में पानी का भराव होता है। पालिका प्रशासन को कई बार अवगत करवाने के बाद भी कोई समाधान नहीं किया जा रहा है।

- Advertisement -ishan

जिसके कारण विद्यार्थियों व स्कूल प्रशासन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के भामाशाहों के सहयोग से करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं, लेकिन अब स्कूल के चारों ओर नाला निर्माण को पालिका प्रशासन की ओर से जल्द करवा दिया जाए तो परेशानी नहीं होगी। स्कूल में पानी का भराव होने से नुकसान भी होता है।

नावां: सीए बनने पर खांडल समाज ने किया यकिता जोशी का स्वागत

नावां के इण्डाली ग्राम में बारिश बनी मुसीबत, राजीव गांधी केंद्र में भरा 3 फीट पानी

नावां में गौवंश और लोगों पर डंपर चढ़ाने वाला चालक गिरफ्तार, बजरी से भरे वाहन जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!